
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय की ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल ने किया आयोजन
छतरपुर। शहर के श्री कृष्णा विश्वविद्यालय की ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा 21 मई को ई-फसल कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट में कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम पंजीयन कराने हेतु एक ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा। उसके उपरांत सभी विद्यार्थियों का टेलिफोनिक राउंड इंटरव्यू ई-फसल के सीनियर मैनेजर अमित त्रिपाठी ने लिया। जिसमें सम्मिलित कुल 127 विद्यार्थियों में से 57 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।ई-फसल कंपनी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की भी सुविधा प्राप्त कर रही है। इसके बारे में विस्तार से बताते हुए अमित त्रिपाठी ने कहा कि इंटर्नशिप आपको न केवल प्रासंगिक कौशल विकसित करने और क्षेत्र के बारे में सीखने का मौका प्रदान करती है, बल्कि नौकरी पर उन कौशल और उद्योग कौशल को प्रदर्शित करने का भी मौका देती है। यह कृषि समृद्धि और व्यावसायिक सफलता का प्रतीक है। कृषि इनपुट व्यवसाय को सरल बना कर कृषि आदान आपूर्ति श्रृंखला के अंतिम पायदान के विक्रेताओं के लिए कृषि व्यवसाय के अनुभव को सुखद और समृद्ध बनाना। कृषि स्नातक शिक्षित युवा जिन्हें किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों और कृषि क्षेत्र के गर्भ में निहित बारहमासी अवसरों का प्रत्यक्ष अनुभव है। ई फसल कंपनी कृषि आदान आपूर्ति श्रृंखला के अंतिम पायदान के कृषि खुदरा विक्रेताओं के व्यापारिक अनुभव को सरल और अनुकूलित कर रही है और स्थापना के बाद से कृषि व्यवसाय की गहन समझ के कारण ई फसल का आधार लगातार बढ़ रहा है। कैंपस प्लेसमेंट में चयनित सभी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चेयरमैन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल कुमार धगट और कुलसचिव विजय सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रतीक्षा तिवारी ने बताया कि हमारा और हमारी सेल के सभी सदस्यों का हमेशा यह प्रयास रहता है कि अच्छे से अच्छी कंपनियों को आमंत्रित कर अपने मेधावी विद्यार्थियों को अच्छे से अच्छा रोजगार प्रदान कर सकें। साक्षात्कार कमेटी में प्रमुख सदस्य के रूप में सृष्टि निवंदे, सीनियर एचआर मैनेजर, जीतेन्द्र बगड़ावद, संभागीय प्रबंधक जॉन-सी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।








