
लवकुशनगर। रविवार को एसडीएम देवेंद्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने लेबर रूम, एनआरसी कक्ष व अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने एसडीएम को बताया की उन्हें अस्पताल से सुविधाएं नियमित मिल रही हैं। समय- समय पर डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम ने एनआरसी कक्ष में भर्ती कुपोषित बच्चों को मिल रहे आहार की जानकारी परिजनों से ली। एसडीएम ने बीएमओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन एनआरसी कक्ष का निरीक्षण करें। लवकुशनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व साफ- सफाई को देख बीएमओ डा. एसपी शाक्यवार की एसडीएम ने सराहना की।







