Home क्राइम भाई की पत्नि को भगा ले गया बड़ा भाई, पति ने एसपी...

भाई की पत्नि को भगा ले गया बड़ा भाई, पति ने एसपी को दिया आवेदन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पुछी के रहने वाले सीताराम रजक ने एसपी को आवेदन देते हुए अपने बड़े भाई पर उसकी पत्नि को भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसका बड़ा भाई उसकी पत्नि को भगा ले गया है।ग्राम पुछी निवासी सीताराम रजक ने बताया कि उसकी पत्नि भारती रजक एवं उसके बड़े भाई रामअवतार रजक का काफी समय से प्रेम प्रसंग चलता है। विगत दिनों इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में झगड़ा भी हुआ था जिसमें बड़े भाई ने सीताराम पर डण्डे से हमला कर दिया था जिससे उसका सिर फट गया था और लगभग 10 टांके उसके सिर में लगे थे। तीन दिन पहले उसका बड़ा भाई रामअवतार अपनी पत्नि सुनीता एवं अपने छोटे भाई की पत्नि भारती को उसके मायके बंधियन मोहल्ला छतरपुर से भगा ले गया। सीताराम ने बताया कि सुनीता और भारती दोनों सगी बहिनें हैं। सीताराम ने बताया कि सोमवार को वे सिविल लाइन थाने एवं सिटी कोतवाली गए लेकिन कहीं भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई इसलिए वे एसपी कार्यालय आवेदन देने आए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here