पहली प्रवेश सूची 25 मई को होगी जारी
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ,छतरपुर के यूटीडी में यूजी के साथ साथ पीजी की प्रथम सेमेस्टर कक्षाओं में प्रवेश की पहले चरण की प्रक्रिया विधिवत संचालित है।प्रवेश के पहले चरण में विभिन्न 22 विषयों में एमए, एम.एस-सी, एमकॉम , एमबीए होटल मैनेजमेंट एवं एमबीए टूरिज्म जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेशार्थियों ने अपना ऑनलाइन पंजीयन करा लिया है।आईटी प्रभारी डा आरके पांडे एवं मीडिया सदस्य एनके पटेल के मुताबिक इस नए सत्र में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की विभिन्न 22 विषयों की कक्षाओं की 1870 सीटों पर प्रवेश हेतु पहले चरण की प्रक्रिया संचालित हैं। छात्र प्रवेश से जुड़ी कोई भी जानकारी, विषयों के चयन या समस्या का निराकरण यूनिवर्सिटी में संचालित हेल्प डेस्क से करा सकते हैं। मीडिया प्रभारी डा एसपी जैन ने बताया कि विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश के पहले चरण की प्रक्रिया में 18 मई तक जिन प्रवेशार्थियों ने अपना पंजीयन करा लिया था, उनके प्रवेश संबंधी आबंटन पत्र 25 मई को जारी हो जाएंगे। प्रवेश आबंटन पत्र जारी होने के बाद संबंधित प्रवेशार्थी 25 से 29 मई 2024 तक अपना प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे। स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रथम सेमेस्टर एमए ड्राइंग एंड पेंटिग में 40, अर्थशास्त्र, अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, एवं समाजशास्त्र में 110-110 सीटें भरी जाना हैं। एमए भूगोल में 80, संगीत में 50, एमकॉम मैनेजमेंट में 200, एम.एस-सी बॉटनी, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, फिजिक्स, जूलॉजी में 80-80, एम.एस-सी कंप्यूटर साइंस में 20, मैथमेटिक्स में 120, माइक्रोबायोलाजी में 20 रिक्तियां हैं। एमबीए होटल मैनेजमेंट में 30 और एमबीए टूरिज्म में 20 सीटें भरी जाएंगी। इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रवेशार्थियों ने पहले चरण में ही अपना पंजीयन करा लिया है।








