Home क्राइम पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को पकड़ा

Jeevan Ayurveda

आदतन अपराधी जादूगर पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में 19 मई 24 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिंघाड़ी नदी के किनारे पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध शराब से भरी दो बोरियां लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकी चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान सिंघाड़ी नदी के किनारे पहुंचे। पेड़ के नीचे दो बोरी रखे व्यक्ति की तलाशी ली गई। बोरियों को खोलकर देखने पर अवैध शराब प्रिंस लेमन कंपनी की मिली। आरोपी से पूछताछ पर नाम नफीस राइन उर्फ जादूगर निवासी संकट मोचन पहाडिय़ा छतरपुर बताया। पकड़ी गई अवैध शराब की कुल कीमत लगभग 24 हजार रूपए है। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जप्त कर थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आदतन अपराधी नफीस उर्फ जादूगर के विरुद्ध गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं संपत्ति को नुकसान संबंधी 4 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, सहायक उप निरीक्षक मदन मोहन दुबे, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, आरक्षक भूपत सिंह एवं आरक्षक मुकेश चौहान की मुख्य भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here