Home छतरपुर प्रसूता महिला को रक्तदान कर बचाई जान

प्रसूता महिला को रक्तदान कर बचाई जान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्ति को रक्तदाता कहते हैं। नियमित रक्तदान स्वस्थ शरीर और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में गर्भवती महिला उमा रैकवार को प्रसव के समय ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी परिजन ब्लड देने में असमर्थ थे। लेवर रूम स्टाफ द्वारा यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप की दी गई तब ग्रुप की ओर से नियमित रक्तदानी अतुल असाटी ने आकर रक्तदान कर गर्भवती महिला और उसके शिशु की जान बचाई, ये उनका 35वां रक्तदान था। उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से हर 3 माह में रक्तदान करता हूं और पूरी तरीके से स्वस्थ हूं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here