Home छतरपुर नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के लिए विवश करने वाली महिला गिरफ्तार

नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के लिए विवश करने वाली महिला गिरफ्तार

15
0
Jeevan Ayurveda

महिला आरोपी पर पहले से दर्ज है अवैध शराब का मामला, सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल

छतरपुर। गत 29 अप्रैल को महिला थाना में एक नाबालिग लड़की द्वारा दर्ज कराई गई गंभीर शिकायत के मामले की मुख्य महिला आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि महिला आरोपी शहर के एक थाने में पहले से अवैध शराब का मामला दर्ज है। उसके 4 अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।महिला थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल 2024 को अपने परिजनों के साथ आई 15 वर्षीय बालिका ने वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के दौरान बताया था कि शहर के पठानी मोहल्ला की रहने वाली लक्ष्मी सेन ने अपने साथी आकाश प्रजापत,ि सागर अहिरवार, अर्जुन अहिरवार और एक नाबालिग किशोर ने उसे ब्लैकमेल कर गलत काम करने के लिए विवश किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध महिला थाने में भारतीय दंड विधान एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू की गई थी। आरोपी आकाश, सागर, अर्जुन और नाबालिग किशोर को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मामले की मुख्य महिला आरोपी पठानी मोहल्ला निवासी लक्ष्मी सेन लगातार फरार चल रही थी, जिसे महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। लक्ष्मी सेन ने उक्त कुकृत्य करना स्वीकार किया है। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी सेन के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अवैध शराब का प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है। उसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक बबली, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद, आरक्षक जितेंद्र, नरेश पटेल, कुलदीप सिंह, रोहित तथा महिला आरक्षक सुखवती की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here