Home छतरपुर दहेज नहीं दिया इसलिए ससुराल वालों ने कर दी बेटी की हत्या

दहेज नहीं दिया इसलिए ससुराल वालों ने कर दी बेटी की हत्या

13
0
Jeevan Ayurveda

पिता ने एसपी को आवेदन देकर बेटी की ससुराल वालों पर लगाए आरोप

छतरपुर। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने आए कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर रोड निवासी लखन प्रजापति ने अपनी बेटी की ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि दहेज न देने के कारण ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी है। एसपी को आवेदन देकर लखन ने मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।लखन प्रजापति के मुताबिक उसने अपनी पुत्री रूचि का विवाह गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झदवां निवासी जगत पुत्र सुखलाल प्रजापति के साथ वर्ष 2021 में किया था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था परन्तु उसके बाद भी रुची का पति जगत, ससुर सुखलाल, सास पार्वती,नंद प्रीति प्रजापति और देवर रतिराम, रामसेवक आदि लगातार दहेज के रूप में दो लाख रुपए की मांग करते हुए रुची को प्रताडि़त कर रहे थे। लखन के मुताबिक रूचि ने कई बार उसे प्रताडऩा की जानकारी दी थी, जिस पर उसने ससुराल के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन वे अपनी हरकतों से बात नहीं आए। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर रुची मायके वापिस आ गई थी लेकिन कुछ दिन बाद रिश्तेदारों की पहल पर रुची वापिस अपने ससुरला चली गई। इसके बाद 3 मई 2024 की शाम 7 बजे रुची के चाचा ससुर कूरे प्रजापति ने लखन को फोन लगाकर रुची की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और जिला अस्पताल बुलाया। लखन के मुताबिक जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो रुची की मौत हो चुकी थी और ससुराल के लोग उसके शव को छोड़कर घर चले गए थे। लखन का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण ससुराल के लोगों ने रुची के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की है। लखन ने एसपी से मामले की जांच कराने और कार्यवाही करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here