Home छतरपुर भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव आने वाली 14 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में कायस्थ महासभा द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सक्सेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छतरपुर में गंगा सप्तमी के दिन भगवान चित्रगुप्त का प्रकोटत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार से शुरु हुए इस आयोजन की श्रंखला में पहले दिन भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शाम 6 बजे किया गया। सोमवार यानि की आज 13 मई को शाम 7 बजे 56 भोग और महाआरती का कार्यक्रम होगा तथा इसके बाद कल मंगलवार 14 मई को भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के दिन 11 जोड़ो के द्वारा अभिषेक किया जाएगा साथ ही शहर में विशाल शोभायात्रा निकलेगी। शाम के समय समाज भोज का कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी कायस्थ बंधुओं से कार्यक्रम में सपरिवार सहित शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और समाज के लोगों में उत्साह व्याप्त है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here