Home छतरपुर पड़रियाधाम में मनाया गया फूलबंगला और चरण दर्शन महोत्सव, आयोजन में उमड़े...

पड़रियाधाम में मनाया गया फूलबंगला और चरण दर्शन महोत्सव, आयोजन में उमड़े श्रद्धालु

12
0
Jeevan Ayurveda

बक्स्वाहा। बकस्वाहा से 8 किलोमीटर दूर स्थित पड़रिया धाम के बांके विहारी मंदिर में फूल बंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु संतों ने भी हिस्सा लिया। इस बार बांके बिहारी मंदिर को वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया। जनपद मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर सिद्ध क्षेत्र पड़रिया धाम में वृंदावन से आए महंत श्री किशोर दास जू महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में मनाया गया महोत्सव। फूलबंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव में श्यामदास, जुगलदास, पुरुषोत्तम दास, राधारमण दास, घनश्याम दास, गरबीली शरण दास, गोपाल दास, माधव दास, गोपी दास सहित अनेक साधु संत मौजूद रहे।
अक्षय तृतीया पर सजाया गया पड़रिया धाम का बांके विहारी मंदिर
पड़रिया धाम मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है। पड़रिया धाम पहले पन्ना रियासत में आता था और बुंदेलखंड केसरी महाराज छत्रसाल बांके बिहारी के दर्शन करने आते थे और बांके विहारी का पूजन अर्चन करते थे। छतरपुर जिला बनने के बाद पड़रिया धाम छतरपुर जिले में आ गया। प्राचीन मंदिर बृंदावन ठाकुर श्री गोरेलाल जी की शाखा से जुड़ा हुआ है। पड़रिया धाम में संत सेवा गौ सेवा के लिए जाना जाता है महाराज किशोर दास महाराज वृंदावन से पड़रिया आते हैं और गौ सेवा में अपना समय देते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here