
छतरपुर। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला व विकासखण्ड मुख्यालय पर दिनांक 02 मई से 01 जून 24 तक प्रात: 06 बजे से 08 बजे तक खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु किया जा रहा है। जिला मुख्यालय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा फुटबॉल, व्हॉंलीबाल खेल का पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड, जूड़ो खेल का ऑंफीसर्स क्लब (जूड़ो हॉंल), मलखम्ब खेल का पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम शताब्दी हॉंल के पीछे खेल मैदान पर निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर खेल अधिकारी राजेन्द्र कुमार कोष्टा ने उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया।जिला मुख्यालय पर जूड़ो खेल का ऑंफीसर्स क्लब एवं पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम शताब्दी हॉंल के पीछे खेल मैदान, मलखम्ब खेल का पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम शताब्दी हॉंल के पीछे खेल मैदान एवं शा नवीन मा.शा. नारायणपुरा, फुटबॉंल खेल का पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड, बॉंस्केटबॉंल खेल का शा. उ.मा.वि. क्र.2 खेल मैदान, व्हॉंलीबाल खेल का पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड खेल मैदान, सेपकटकरा खेल का डीसेन्ट इंग्लिश स्कूल, बैड़मिन्टन, लॉंन टेनिस एवं चैस खेलों का महर्षि विद्या मंदिर छतरपुर में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला मुख्यालय पर शिविर में उक्त खेलों में खिलाड़ी बड़चढ़कर हिस्सा ले रहे हंै एवं प्रशिक्षकों द्वारा खिलाडिय़ों को बरीकियां सिखाई जा रही हैं। इस अवसर पर बिनोद दीक्षित, बृजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी सचिव जिला व्हॉंलीवाल खेल संघ, बशीर मुहम्मद फुटबॉंल खेल प्रशिक्षक, शंकर लाल रैकवार जूड़ो खेल प्रशिक्षक, दीपक मिश्रा खेलों इंडिया जूडो खेल प्रशिक्षक, सौरभ कुशवाहा सचिव जिला मलखम्ब खेल संघ, धनीराम अहिरवार, अजय कुमार सक्सेना, रामकिशोर दीक्षित एवं संबंधित खेलों के खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी उपस्थित रहे।








