Home छतरपुर चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना प्रकाश बम्हौरी के अंतर्गत दिनांक 13 मई 2025 को घटित एक जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम प्रकाश बम्हौरी में हुए इस दर्दनाक हत्याकांड में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 मई को आरोपी को ग्राम चंदवारा से धर दबोचा।घटना की जानकारी मृतक के भाई हीरेन्द्र उर्फ हल्के सिंह बनाफर द्वारा थाना प्रकाश बम्हौरी में दर्ज कराई गई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 13 मई की शाम करीब 7:30 बजे वे, उनके बड़े भाई ओमप्रकाश उर्फ बड़े भैया और भांजी मिलकर घर में समोसा खा रहे थे। कुछ देर बाद ओमप्रकाश घर के बाहर चले गए। तभी बाहर से गाली-गलौच और शोरगुल की आवाजें सुनाई दीं। जब हीरेन्द्र और उनकी मां बाहर पहुंचे, तो देखा कि ओमप्रकाश और सुरेन्द्र आपस में भिड़े हुए थे।बीच-बचाव के प्रयास में सुरेन्द्र ने हीरेन्द्र की मां को सब्बल मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसी दौरान सुरेन्द्र का भाई प्रहलाद सिंह हाथ में पिस्टल लहराते हुए आया और ओमप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली ओमप्रकाश को दाहिनी तरफ सीने के नीचे लगी। गंभीर हालत में ओमप्रकाश को तत्काल महोबा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रकाश बम्हौरी में अपराध क्रमांक 35/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 103(1), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।पुलिस की तत्परता से मिली सफलतापुलिस अधीक्षक के निर्देश में थाना प्रकाश बम्हौरी, गौरिहार, जुझारनगर व सरवई पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत दिनांक 15 मई को ग्राम चंदवारा स्थित तालाब के पास बरगद के पेड़ के नीचे से मुख्य आरोपी प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की गहरी रंजिश या अन्य कारणों को खंगाला जा रहा है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here