
महंत जी ने हिंदु उत्सव समिति के पशु पक्षी पेयजल अभियान का किया शुभारंभ
छतरपुर। हिंदू उत्सव समिति हर वर्ष ग्रीष्मकाल में बेजुबान जानवरों के पीने के पानी की उपलब्धता हेतु पशु पक्षी पेयजल अभियान शुरू करती है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियां और मिट्टी के सकोरे व्यवस्थित किए जाते हैं ताकि पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा सके। इस वर्ष भी इस अभियान की शुरुआत श्री धाम वृंदावन स्थित गोरी लाल कुंज के महंत पूज्य श्री किशोर दास महाराज के पावन सानिध्य में हुई। महाराज श्री ने कहा कि गौ सेवा साक्षात श्री भागवत सेवा है। गौ माता को पशुवत मानकर उनके साथ जो व्यवहार किए जाते हैं उसका परिणाम भी भोगना पड़ता है।
बीती शाम शहर के जवाहर रोड पर खड़े हनुमान जी के पास स्थित रैकवार समाज के मंगला काली मंदिर से पशु पक्षी पेयजल अभियान की शुरुआत हुई। हिंदू उत्सव समिति के इस अभियान की शुरुआत गोरेलाल कुंज के महंत जी ने की। उन्होंने कहा की गौ माता ही जगत जननी यज्ञेश्वरी माता है। गौ माता की पूजा साक्षात श्री ठाकुर जी की पूजा है। गर्मियों में हमें पशु पक्षियों के पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए। हिंदू उत्सव समिति अत्यंत पुनीत कार्य कर रही है। ऐसे कार्यों में हम सबको भागीदार बनना चाहिए। समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कुछ लोगों को मिट्टी के सकोरे उपलब्ध कराये जिनके माध्यम से उन क्षेत्रों के वृक्षों में सकोरे टांगे जाएंगे जहां पक्षियों की अधिकता है। इस अवसर पर रैकवार समाज के दिलीप रैकवार पल्ली दादा, हरगोविंद गुप्ता, साहू समाज के अध्यक्ष सहित सुधीर खरे, गणेश दत्त भार्गव, अशोक दुबे, राजेश पिपरसानियां, कमल अवस्थी, देवेश चतुर्वेदी, हिमांशु अग्रवाल, सुमित कौशिक, सत्यम चतुर्वेदी,प्रिंस साहू के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








