Home छतरपुर अवैध रखी महुआ की लकड़ी को वन अमले ने किया जब्त

अवैध रखी महुआ की लकड़ी को वन अमले ने किया जब्त

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव वन क्षेत्र अंतर्गत अलीपुरा के बाजार मोहल्ले में स्थित एक निजी मकान के पीछे बेशकीमती महुआ की लकड़ी अवैध रूप से रखी थी। मुखबिर की सूचना पर वन एवं राजस्व विभाग ने कार्यवाही करते हुए लकड़ी जब्त कर ली। लकड़ी किसकी है और किस उद्देश्य से यहां रखी गई थी इन सब बिन्दुओं की जांच की जा रही है। अलीपुरा वन परिक्षेत्र प्रभारी मुरलीधर रैकवार ने बताया कि गांव के नजदीक एक निजी घर के पीछे महुआ की करीब 3 ट्राली लकड़ी का अवैध रूप से भण्डारण किया गया था। जैसे ही इस संबंध में जानकारी मिली तुरंत मौके पर जाकर लकड़ी को जब्त किया गया है। श्री रैकवार ने बताया कि जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ वन अधिनियम और अवैध भण्डारण के तहत कार्यवाही की जाएगी। लकड़ी 4 से 5 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इस कार्यवाही में डिप्टी रेंजर मुरलीधर रैकवार, रोशनलाल तिवारी, जोरन बीट के डिप्टी रेंजर जयप्रकाश शर्मा, बीटगार्ड विश्वनाथ पटेल के अलावा नौगांव तहसीलदार संदीप तिवारी मौके पर मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here