Home छतरपुर चोरों ने पीएचई विभाग के कर्मचारी के घर को बनाया निशाना

चोरों ने पीएचई विभाग के कर्मचारी के घर को बनाया निशाना

Jeevan Ayurveda

बिजावर। नगर के डाकखाने चौराहे के समीप बिजावर-छतरपुर मार्ग पर अस्पताल के सामने किराए के मकान में रहने वाले पीएचई विभाग के टेक्नीशियन निवास मंडल के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर बीती रात लाखों की संपत्ति चोरी कर ले गए हैं। श्री मंडल ने बताया कि वह दशहरे का त्यौहार मनाने 10 अक्टूबर को पन्ना जिले में स्थित अपने गृह ग्राम गए थे। 13 अक्टूबर की सुबह जब वापिस आए तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि गोदरेज का सारा सामान बिस्तर पर बिखरा पड़ा है तथा अलमारी में रखे 5 हजार रुपए की नगदी सहित 4 से 5 लाख रुपए कीमत के आभूषण गायब हैं। श्री मंडल के मुताबिक गोदरेज की चाबी उनके बिस्तर पर तकिए के नीचे रखी हुई थी और चोर ने इसी चाबी से गोदरेज को खोला। चोर ने सिर्फ गोदरेज को ही लक्ष्य बनाया, बाकी पूरा सामान यथावर रखा हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here