
छतरपुर। उप्र के समीपी जिला महोबा का रहने वाला 27 वर्षीय जितेन्द्र सिंह मोटर साईकिल से गहरौली रोड होते हुए ग्राम मचा जा रहा था तभी बीती शाम करीब 7 बजे सरिया लेकर जा रहे टैक्सी से उसकी बाईक की टक्कर हो गई। चूंकि टैक्सी में लोहे के सरिया भरे थे जिसकी चपेट में आने से जितेन्द्र सिंह जख्मी हो गया। घायल अवस्था में युवक को नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे नौगांव से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।








