Home छतरपुर खाली कुएं में गिरी गाय, 24 घंटे बाद निकाली गई

खाली कुएं में गिरी गाय, 24 घंटे बाद निकाली गई

10
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर नपा की लापरवाही सामने आयी
महाराजपुर। जिले के महाराजपुर नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में स्थित विशाल चौरसिया के मकान से बाजू में बने खाली कुएं में बेजुबान पशु गिर गया। जिसकी सूचना पास में ही रहने वाले विशाल पटेल ने नपा सीएमओ को फोन पर देने की कोशिश की थी लेकिन सीएमओ ने कॉल रिसीव नहीं किया। बेजुबान जानवर एक दिन तक उसी कुएं में पड़ा रहा।
जैसे ही यह घटना की खबर वायरल हुई तो गौरक्षक समाजसेवी राहुल चौरसिया मौके पर पहुंचे और 40 फिट गहरे खाली कुएं में गाय को देखकर कुएं में उतरे और नगरपालिका कर्मचारी के साथ रेस्क्यू चलाया गया। यह रेस्क्यू 2 घंटे तक चला। आखिरकार जेसीबी की मदद से सकुशल बेजुबान जानवर को बाहर निकाला गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here