
छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के संचालक रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया की 60 वर्षीय वृद्ध महिला को ब्लड की कमी हो गई थी जिनका हाल में ही विगत दिनों ग्वालियर में ह्रदय का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टर ने दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई थी एक यूनिट की व्यवस्था के बाद दूसरी यूनिट के लिए परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप से सहायता मांगी तब ग्रुप की ओर से ट्रेवल्स संचालक मो इरफान ने मानवता दिखाते हुए आगे आकर रक्तदान किया और वृद्धा की सांसों को सहारा दिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. श्वेता गर्ग जो हमेशा रक्तदानियों का उत्साह वर्धन करती है उन्होंने मो इरफान को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।








