
लवकुशनगर। खजुराहो पुलिस की सक्रियता के चलते पुलिस ने भटके हुए बालक सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं अपह्रत बालक बालिकाओं की तलाश कर परिजनों को सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 19 अप्रैल 2024 को रात्रि करीबन 01.00 बजे खजुराहो पुलिस को व्हीव्हीआईपी मूवमेन्ट में भ्रमण के दौरान पटेलन पुरवा खजुराहो के पास एक करीबन 5 साल का बच्चा रोते हुए मिला जो अपने परिजनों को ढूंढ रहा था, एवं अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा था। खजुराहो पुलिस की तत्परता से बालक के बारे में लोगों एवं मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर उसके पिता रमेश प्रजापति पिता जगन्नाथ प्रजापति जो ग्राम ललपुर थाना राजनगर को बालक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अतुल दीक्षित, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक राम शंकर, आरक्षक सोनू, आरक्षक नील ध्वज, आरक्षक जयराम, आरक्षक मयंक का विशेष योगदान रहा।







