
नौगांव। श्री राम जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को दोपहर 3 बजे नगर के साहू मोहल्ला से पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री राम के सजीव झांकियां एवं रामेश्वरम सहित अयोध्या मंदिर की पूजा अर्चना के साथ विशाल जुलूस का शुभारंभ हुआ। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं नगर में एक सैकड़ा से अधिक जगह पर स्वागत गीत एवं स्वागत का आयोजन किया गया। विशाल शोभा यात्रा में मातृशक्ति की झांकियां अद्भुत रही जहां एक ओर नगर की बेटियां तलवार लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी।भगवा रंग पर नाच उठे युवकनगर के मुसाफिरखाना चौराहा मोनी बाबा मंदिर देवी गढ़ी में बाजार सैयद ब्रदर चौराहा बस स्टैंड टीवी अस्पताल चौराहा वीरेंद्र कॉलोनी चौराहा नगर पालिका चौराहा कोठी चौराहा ईशानगर रोड आदि से यात्रा गुजरी। शोभा यात्रा में भगवान शंकर के सजीव चित्रण का मंचन किया गया। वही नायक म्यूजिक ग्रुप द्वारा लगातार भगवान प्रभु राम के भजनों की प्रस्तुतियां आकर्षक कर केंद्र रही। कहीं दलदल घोड़ी तो कहीं राम कहानी तो कहीं घोड़े तो कहीं भगवान हनुमान का सजीव चित्रण। भगवान श्री राम की सजीव झांकी के लोगों ने दर्शन किए और आरती करके भगवान श्री राम का स्वागत किया।








