
तीन हफ्ते से रक्त के लिए भटक रहे पीडि़त की आपाजी ब्लड ग्रुप से की गई मदद
छतरपुर। जब रक्तदान की अलख हो तो दूरियां मायने नहीं रखतीं। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया की 35 वर्षीय युवक अर्जुन सिंह जिसे ब्लड की अत्यंत कमी थी। पीडि़त का ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव था जो बहुत रेयर होता है। पीडि़त के परिजन ललोनी के कैलाश सिंह ने बताया की पिछले तीन हफ्तों से सभी लोग ब्लड के लिए भटक रहे लेकिन कहीं से ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। उधर पेशेंट की हालत गंभीर हो गई थी जब यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान को मिली तो उन्होंने तुरंत प्रयास करना शुरू किया और डुमरा निवासी वीरेंद्र पटेल से संपर्क किया जो सुबह ही निमंत्रण में सागर गए थे। उन्हें स्थिति से अवगत कराया कि आज ही ब्लड की बहुत आवश्यकता है कल तक का समय नहीं है। उन्होंने तुरंत रक्तदान के महत्व को समझा और बाइक से 150 किमी से आकर तुरंत रक्तदान किया।







