Home छतरपुर मारपीट में घायल गर्भवती महिला के गर्भ में हुई शिशु की मौत

मारपीट में घायल गर्भवती महिला के गर्भ में हुई शिशु की मौत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में घायल गर्भवती महिला के बच्चे की पेट मे मौत हो गयीशिकायत पर थाना पुलिस ने मारपीट का प्रकरण कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। फरियादी घनश्याम पाल 25 वर्षीय निवासी बारों के मुताबिक उसका गांव के विन्द्रावन प्रजापति एवं उसके लड़कों राम प्रसाद और सुदामा प्रजापति से जमीन को लेकर विवाद चलता है। 30 मई को रात 9 बजे के लगभग वह उक्त जमीन की ट्रेक्टर से जुताई करने गया था जहां विन्द्रावन प्रजापति एवं उसके दोनों लड़के रामप्रसाद व सुदामा तथा पत्नी आ गयी एवं उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गये जब उसे बचाने उसकी 21 वर्षीय गर्भवती पत्नी सीमा पाल आयी तो चारों ने एक राय होकर उसकी लात घूंसों से मारपीट कर दी जिससे उसके गर्भ में पल रहे 6 माह के बच्चे की मौत हो गयी और उसका गर्भ गिर गया। पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी मनोज गोयल ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर घायल महिला व उसके मृत बच्चे को लेकर सीएचसी बड़ामलहरा ले गए जहां डॉक्टर केपी बामोरिया ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराया।उल्लेखनीय है कि घनश्याम पाल राजस्व विभाग के सीमांकन के बाद अपनी जमीन पर ट्रैक्टर चला रहा था तभी आरोपियों ने उसकी मारपीट की एवं पत्नी सीमा पाल के पेट में लात मार दी। जिसकी वजह से यह घटना घटित हो गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here