Home छतरपुर समाज सेवी संस्था ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

समाज सेवी संस्था ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 26 अप्रैल को 18वीं लोकसभा हेतु मतदान किया जाना है, जिसको लेकर परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा गांव- गांव पहुंचकर मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को छतरपुर जिले के रामपुर, ढिलापुर, सुकुवां, पुरवा, बरा सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में पहले मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया इसके बाद गाँव के नए मतदाताओ को ईव्हीएम मशीन से वोटिंग करने के बारे में बारीकी से बताया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन पर सी बीजील एप्प, नो योर कैंडिडेट सहित व्हीव्हीपैट आदि की जानकारी दी गई। वही वृद्ध लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया है कि मतदान सभी लोगों को करना है। मतदान करना सभी का अधिकार है। इसके बाद गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर मतदान जागरुकता रैली निकाली गई है। उक्त कार्यक्रम में परमार्थ समाज सेवी संस्था की ओर से शंकर सिंह, मुनेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह यशवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here