Home छतरपुर ब्राह्मण समाज सम्मेलन में हुई प्रस्तुत की गई 18 ज्योतिर्लिंगों द्वारा परमात्मा...

ब्राह्मण समाज सम्मेलन में हुई प्रस्तुत की गई 18 ज्योतिर्लिंगों द्वारा परमात्मा प्रत्यक्षता की दिव्य योजना

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजधानी दिल्ली में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरुओं, चिंतकों, महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, उद्योगपति, राजनेता, प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी, एवं वरिष्ठ पत्रकारों के समक्ष, माउंट आबू की बीके पुष्पलता राव द्वारा, परमात्मा शिव के दिव्य कर्तव्यों पर आधारित, 18 मुख्य यादगार तथा श्रीमत भगवद गीता पर आधारित 18 अध्याय, जो की भक्ति और ज्ञान के सुंदर संगम का प्रतीक है, एवं परमात्म प्रत्यक्षता को दर्शाता है, जिसमें एक ईश्वर, एक विश्व, एक परिवार, सत्यमेव जयते, वासुदेव कुटुंबकम् का पवित्र संकल्प है, जब प्रस्तुत की तो सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की एवं सहर्ष स्वीकृति दी। प्रयागराज के 144 वषों के महाकुंभ के महापर्व पर महापरिवर्तन का यह महान कार्यक्रम रहा। परमात्मा शिव के अवतरण के राज़ को समझने और जीवन को सुख-शांति एवं आनंदमय बनाने के लिए, आध्यात्मिक यात्राओं की श्रृंखला में, यह एक चमत्कारिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अध्याय निर्मित करेगा।प्रयागराज के महाकुंभ के अमृत स्नान के शुभ दिन, 18 ज्योतिर्लिंग अध्ययन की विशेषज्ञ एवं पर्यावरण विद इंजीनियर आकांक्षा टिक्कू, जो की एक आध्यात्मिक कश्मीरी पंडित परिवार से आती है, उपस्थित सभी महानुभवों को एवं सभी नारी शक्तियों को, परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण एवं 18 मुख्य कर्तव्यवाचक यादगारों के आध्यात्मिक रहस्यों से परिचय कराया, जिसमें विश्व शांति के लिए खजुराहो, बुंदेलखंड के श्री मतंगेश्वर महादेव का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए बताया, कि मतंगेश्वर ज्योतिर्लिंग की ऊर्जा द्वारा परमात्मा शिव मनुष्यों की मनमत, परमत, अनेक प्रकार के मत-मतांतर को समाप्त करके, परमात्म मत, श्रीमत द्वारा, एकमत, एक राज्य, एक धर्म की स्थापना करते है। तथा उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण अध्ययन को जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के उतराधिकारी, आचार्य श्री समयसागर जी के तथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन कृष्ण शास्त्री, वात्सल्य ज्योति मां रितंभरा जी, हनुमत मन्नत महाराज, श्री हरिहर महाराज, जैसे महत्वपूर्ण संतों का भी स्वीकृति, प्रसाद रूप में प्रदान की जा चुकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राजयपाल कलराज मिश्रा थे। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आईएएस विश्वपति त्रिवेदी, भारत सरकार के पूर्व पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा जी, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा, कर्नल जी. डी. बक्शी, सोशल मीडिया पर चर्चित अनुराधा तिवारी, पद्मश्री अनुज शर्मा, पत्रकार राजीव शुक्ला सम्मिलित हुए। मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा को यूरोप में किये जा रहे योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में एवं संगीतज्ञ डॉ शिव पूजन अवस्थी को ग्रामीण क्षेत्रों में शास्त्रीय संगीत की सेवा देने के लिए विशेष सम्मान दिया गया कार्यक्रम का सफल संचालन पद्मश्री विभुषित जल योद्धा उमा शंकर पांडे जी ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here