Home छतरपुर केंसर पीडि़त महिला के लिए एडवोकेट ने किया रेयर रक्तदान

केंसर पीडि़त महिला के लिए एडवोकेट ने किया रेयर रक्तदान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बात जब रेयर ग्रुप की आती है तो सभी मदद करने में सहयोग करने में लग जाते है। आपाज़ी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी दी एक कैंसर पीडि़त महिला जिसके साथ केवल उसकी लड़की है इलाजरत थी ब्लड की कमी थी जिसके कारण महिला की कीमोथेरेपी नही हो पा रही थी। महिला का ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप था जो ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नहीं था कैंसर पीडि़त महिला ने सभी से मदद की गुहार लगाई। यह जानकारी ब्लड बैंक प्रभारी डा श्वेता गर्ग को मिली तो उन्होंने भी प्रयास करना आरंभ किया और अंतत: उनके सफल प्रयास से आपाजी ग्रुप के सक्रिय रक्तदानी एडवोकेट राजवर्धन मिश्रा ने आगे आकर रक्तदान किया। अभी 3 महीने पहले ही उन्होंने एक पीडि़त की रक्तदान करके जान बचाई थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here