Home छतरपुर ग्वाल-वालों ने मटकी फोड़कर मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

ग्वाल-वालों ने मटकी फोड़कर मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया। ग्वाल-वालों ने दही की हांडियों को फोड़ा और विशाल शोभायात्रा निकालकर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
श्री कृष्ण बाल जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणेश वंदना और श्री कृष्ण की आरती के साथ रैली का शुभारंभ हुआ, जिसमें घोड़े, डीजे, ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए गणमान्य लोग शामिल रहे। रास्ते में नगरवासियों ने अपने घरों के सामने 12 से 15 फीट की ऊंचाई पर रस्सी से दही हांडियां बांधीं, जिनमें माखन, छाछ, दही, आठवाई, पंजीरी या नगद इनाम रखे गए। ग्वाल-वालों की टोलियों ने समूह बनाकर सैकड़ों मटकियों को क्रम से फोड़ा, जिसे देखने के लिए क्षेत्रवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। थाना प्रभारी डीके सिंह ने पुलिस बल के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here