
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर ट्रॉफिक पुलिस ने आज कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार में चैकिंग अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों पर यातायात के नियमों का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार में कार्यालयीन समय पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में बिना हेलमेट के कार्यालय आए वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आम के लोगों के लिए सबक है। उन्होंने कहा कि चाहे वह कोई भी हो यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को लगभग 100 लोगों के चालान किए गए हैं।







