
सेकड़ो भक्तो ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण
छतरपुर। सिटी कोतवाली के पीछे वार्ड नंबर 28 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन में वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित अनिल कुमार शास्त्री जी के मुखारविंद से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का हवन पूर्णाहुति भंडारे के साथ समापन हो गया। आयोजन समिति के गिरजा पाटकार ने वताया कि विगत सात दिन से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के संपन्न होने के अगले दिन सुबह से हवन पूजन की तैयारी चालू हो गई थी। पंडित अनिल कुमार शास्त्री के द्वारा सातों दिन में प्रतिदिन पीठों के पूजन के लिए बैठे समिति के सदस्यों द्वारा सिद्ध वेदियों का पूजन किया उसके बाद भागवत जी का पूजन किया गया। आचार्य पंडित जी द्वारा विधी विधान से हवन पूजन कराया गया। प्रतिदिन कथा सुनने आये सभी श्रद्धालुओं भक्तगणों ने हवन कर पूर्णाहुति की उसके बाद भंडारा चालू किया गया। भंडारे में सेकड़ों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर श्याम बिहारी पाटकर, लालजी पाटकर, मंगल सिंह, अमित सोनी, उमाशंकर पाटकर, पवन सोनी, गिरजा पाटकर, संजय खरे, सुमित पाटकर, विनोद नामदेव, राकेश नामदेव, राजेश सोनी, राजू रैकवार, मुकेश सोनी, मुक्कू खरे सहित युवा सदस्यों की टोली सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।








