
छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम रावपुर में सर्प के काटने से एक बालक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अमित पुत्र कमलेश पटेल 11 वर्ष रावपुर बीते रोज सुबह 11 बजे खेत पर गया तभी उसे सर्प ने काट लिया। परिजन बालक को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले आए जहां से रात 2 बजे ग्वालियर रिफर कर दिया गया। मंगलवार को ग्वालियर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। ग्वालियर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को प्राइवेट एंबुलेंस से चंदला स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।







