Home छतरपुर सीमा पर चैङ्क्षकग के दौरान दो लोगों से 10 लाख रूपए जब्त

सीमा पर चैङ्क्षकग के दौरान दो लोगों से 10 लाख रूपए जब्त

8
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान की तारीखों के साथ आचार संहिता लागू हो गयी। एक ओर प्रशासन और सुरक्षा बल, पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रहा है जिससे आमजन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर सके। उन पोलिंग बूथों का जायजा लिया जा रहा है जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशील है उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है और आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग की जा रही है। इसी चैकिंग में एफएसटी टीम को दस लाख रूपये एक वाहन से मिले हैं।बीते रोज एनएच 39 फोर लाईन ब्रिज के पास एफएसटी टीम के द्वारा चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान टीम को दस लाख रूपये मिले। हालांकि जिस व्यक्ति से यह पैसा जप्त हुआ अपने आपको किसान बता रहा था उसने अपना नाम सुखदेव लोधी ग्राम ढीगरी जिला पन्ना का बताया और नौगांव संजय दाल मील पर मटर बेचने को आया था। संदीप राजूपत बेलाताल जिला महोबा उत्तर प्रदेश भी संजय दाल मिल पर मटर बेचने को आया था। जब यह दोनों वहां से निकले तो चैकिंग के दौरान एफएसटी टीम को इनकी कार से दस लाख 18 हजार 380 रूपये नकद मिले। जिनको जप्त करने की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार, आर आई के साथ एफएसटी टीम से राजकुमार त्रिवेदी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here