
चंदला। पिछले दिनों पुलिस विभाग द्वारा थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर और आरक्षक परशुराम अहिरवार का पड़ोसी जिले टीकमगढ़ स्थानांतरण किए जाने जाने के बाद नगरवासियों और थाना के स्टाफ द्वारा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पहार पहनाते हुए स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्यकाल की सराहना की। तदोपरांत डीजे पर देशभक्ति गीत बजाकर उन्हें थाने से विदा किया गया। साथियों और नगरवासियों के स्नेह के प्रति थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर और आरक्षक परशुराम अहिरवार ने सभी का आभार जताया।







