Home छतरपुर जुर्म करने की फिराक में था जिला बदर अपराधी

जुर्म करने की फिराक में था जिला बदर अपराधी

Jeevan Ayurveda

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, भेजा गया जेल

छतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए जिला बदर आरोपियों की निगरानी और जिले की भौगोलिक सीमा में पाए जाने पर गिरफ्तार करने के निर्देशों का पालन करते हुए चंदला थाना पुलिस द्वारा एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि जिस वक्त अपराधी पकड़ा गया, उस वक्त वह किसी संगीन जुर्म को अंजाम देने की फिराक में था।चंदला थाना प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम छपरा के रहने वाले 35 वर्षीय आदतन अपराधी जग्गा उर्फ जगपाल राजपूत उम्र 35 साल को जिला दण्डाधिकारी ने 5 नवंबर 2023 को जिला बदल घोषित किया था। गत रोज देहात भ्रमण के दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी जग्गा उर्फ जगपाल राजपूत ग्राम छपरा में प्राथमिक विद्यालय के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर जग्गा उर्फ जगपाल राजपूत को दबोच लिया। जग्गा उर्फ जगपाल राजपूत के विरुद्ध चोरी, लूट, मारपीट जैसे कई अपराध पंजीबद्ध हैं। चंदला थाना प्रभारी ने आरोपी जग्गा उर्फ जगपाल राजपूत के विरुद्ध धारा 188 भारतीय दंड विधान एवं म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14, 15 का मामला दर्ज किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here