Home छतरपुर बच्चों को पीटने के बाद मां ने खाया जहर, मौत

बच्चों को पीटने के बाद मां ने खाया जहर, मौत

Jeevan Ayurveda

टीवी के रिमोट को लेकर बच्चों में हुआ था झगड़ा

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधीकला निवासी तिवारी परिवार के बच्चे टीवी के रिमोट को लेकर आपस में झगड़ गए, जिसमें बाद बच्चों की मां ने पहले तो बच्चों को पीटा और इसके बाद स्वयं जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बंधीकला निवासी राजकुमार तिवारी ने बताया कि बीते रोज वह अपने भाई के साथ फसल की थ्रेसिंग कराने के लिए खेत पर गया था। घर में उसकी पत्नी सविता तिवारी, उसकी भाभी और दोनों के बच्चे थे। टीवी देखने के दौरान बच्चों के बीच रिमोट को लेकर झगड़ा हुआ, जिस पर सविता और उसकी भाभी ने अपने-अपने बच्चों को पीट दिया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सविता ने अंदर कमरे में जाकर अज्ञात जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही राजकुमार घर पहुंचा और आनन-फानन में सविता को जिला अस्पताल लेकर आया, जहां इलाज के दौरान सविता ने दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह मृतिका का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here