
खजुराहो। अयोध्या धाम के नवनिर्मित दिव्य-भव्य राममंदिर में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के अग्रसेन तिराहे पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के सामने अग्रवाल समाज द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र अग्रवाल,जवाहर लाल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल पत्रकार, सुरेश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल हुए।







