Home छतरपुर कलेक्टर ने चलाया श्रद्धांजलि अभियान

कलेक्टर ने चलाया श्रद्धांजलि अभियान

Jeevan Ayurveda

35 आवेदकों को मिल चुकी है अनुकम्पा नियुक्ति

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में श्रद्धांजलि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे है। इस अभियान अंतर्गत जिले के दिवंगत आमजनों के भूमि आदि के फौती नामांतरण किये जाते हैं। इसी अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की तत्काल प्रक्रिया की जाती है।उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से नियुक्तियां मिल रहीं है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है, जिससे आवेदकों को बहुत ही कम समय में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। सोमवार को श्रद्धांजलि अभियान में कलेक्टर श्री जी.आर. ने आवेदक श्रीमती अभिलाषा यादव को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवक प्रद्युम्न सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि दी। अनुकंपा नियुक्ति के आवेदक श्रीमती अभिलाषा यादव निवासी ग्राम पोस्ट ललपुर राजनगर को पिछड़ा वर्ग संवर्ग के रिक्त पद जनजातीय कार्य विभाग छतरपुर में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने नियुक्ति पत्र सौंपकर अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ. प्रियंका राय उपस्थित रहीं। प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते 35 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति मिल चुकी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here