Home डेली न्यूज़ ग्राम पंचायत स्तर  हुआ महिला ग्राम सभा का आयोजन

ग्राम पंचायत स्तर  हुआ महिला ग्राम सभा का आयोजन

Jeevan Ayurveda

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई कार्यक्रम महिलाओ एवं बच्चो ने की भागीदारी
पन्ना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जिले की कई ग्राम सभाओ में हुआ। समर्थन संस्था द्वारा फुटबॉल 4 वास को बढावा देने के लिये के गांवो में कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आगे लाकर साथ साथ मिलकर कार्य करने में उनकी भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया जाये एवं उचित सम्मान मिल सके। कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को पुष्प देकर सम्मान देते हुए किया गया। महिलाओं के द्वारा जल संरक्षण के लिए सपथ लिया गया एवम किचन गार्डन लगाकर पानी का पुनः उपयोग करने एवम अपने समान महिलाओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही फुटबॉल 4 वॉश के द्वारा बच्चो में आए बदलाब को भी सामिल किया गया। महिलाओं ने अपना अनुभव बताया जो की खेल के दौरान उनके बच्चो में आया। बही दूसरी ओर स्कूल के बच्चों के द्वारा मैं जल सेना हूं,हमे पानी बचाना चाहिए दीवाल लेखन कर यह संदेश ग्राम वासियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया। बच्चो के द्वारा खेल गतिविधि को लेकर उनके माता पिता से सवाल किया गया जिसके आंकलन से बच्चो की आदतों में बेहतर बदलाव की जानकारी प्राप्त हुई। बच्चों के व्यक्तिगत आदंतो में  खेल से क्या बदलाव आया है उनके द्वारा बताया गया।जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। साथ ही हमे बच्चो के साथ उद्देश्यों तक पहुंचने के लिए भी बेहतर जानकारी हो पाई। ग्राम पंचायत रक्सेहा सरपंच श्रीमती सेफाली दास ने कहा की देश की आधी आवादी महिलाओ की है पंख्चायत में हमारा 50 प्रतिशत का आरक्षण भी है, देश में महिलाए आगे बढ़ रही है हम सभी को आगे आकर बच्चो को शिक्षा, दे एवं बाल विवाह न करे, इसी प्रकार सुन्दरा ग्राम पंचायत में भी ग्राम पंचायत में बालविवाह न करने एवं नशामुक्त गांव बनाने की सपथ ली गई। जल संरक्षण के लिये भी ग्राम सभा में चर्चा किया गया। संस्था के साथियो ने ग्राम सभा में उपस्थिति रहकर महिला एवं बाल हितैषी, जल संतृप्त, गरीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की सपथ दिलाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here