
हरपालपुर। नगर में मंडी बोर्ड के ठेकेदार द्वारा डाली जा रही सीसी सड़क में इस्तेमाल किए जा रहे मटेरियल के सैंपल फेल हो जाने के बाद तहसीलदार ने कार्य पर रोक लगा दी थी लेकिन ठेकेदार द्वारा उसके बाद भी सड़क निर्माण का कार्य जारी रखा गया। अब इसी सड़क में एक और लापरवाही सामने आई है। बताया गया है कि ठेकेदार द्वारा बनाई गई हस सड़क के बीचों-बीच विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर आ गए हैं, जिस कारण से किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। दरअसल जिस मार्ग पर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है, उस मार्ग पर पहले डिवाईडर था, जिसमें विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर लगे थे लेकिन वर्तमान में जो सड़क बनाई जा रही है, उसमें डिवाईडर नहीं है जिस कारण से करीब एक दर्जन विद्युत पोल और दो ट्रांसफार्मर सड़क के बीचों-बीच आ गए हैं। नियमानुसार पहले यह विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराए जाने चाहिए थे, जो कि नहीं किए गए हैं।इनका कहनाविद्युत पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने के लिए हम दो बार नगर परिषद को पत्र लिखा चुकेक हैं, यहां तक कि मैं स्वयं नगर परिषद के अधिकारियों से मिल चुका हूं। उनके द्वारा जल्द ही पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने की बात कही गई है।हरिशंकर मिश्रा, एसडीओ, मंडी बोर्डइलेक्ट्रीफिकेशन के लिए प्रक्रिया जारी हैं। चौड़ीकरण के बाद नगर परिषद इस सड़क पर डिवाइडर बनाने के टेण्डर जारी करेगी। पोल और ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए भी कार्यवाही चल रही है।अमित अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर परिषद हरपालपुर







