Home छतरपुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार...

पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jeevan Ayurveda

प्रकरण के दो आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

छतरपुर। 31 जनवरी 24 फरियादी उम्र 24 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के सामने नौगांव ने थाना आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि दिनांक 30 जनवरी 24 को रात्रि करीब 08:30 बजे मेरे मोबाईल पर एक अंजान नम्बर से फोन आया जिसने अपना बनावटी नाम अमित शर्मा बताया और बोला कि मुझे दिनांक 31.01.24 को अपने प्लॉट पर पूजा करानी है। आप पूजा करने के लिये आ जाना जब में दोपहर 2 बजे बताये गये पते तिंदनी रोड पूजा करने हेतु पहुँचा तो वहां पर मुझे चार लड़के मिले जो मुझे देखकर बुरी-बुरी गालियां देकर मारपीट करने लगे एवं उनमें से एक लड़के ने मेरा एप्पल कम्पनी का आईफोन 11 कीमती करीब 50000 रुपये छीन लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 394,294,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना नौगांव पुलिस ने मामले में फरियादी के बताये अनुसार एवं घटना स्थल के आस पास के साक्ष्यों के आधार पर आरोपीगणों की तलाश की तभी जानकारी प्राप्त हुई कि फरियादी के बैंक खाता से 70000 एवं 26000 रुपये यूपीआई आईडी के जरिये निकाल लिये गये है। तत्पश्चात उक्त के संबंध में विवेचना की गई। मुखबिर से जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 03 जनवरी 24 को मुखविर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लूटा गया कुछ मशरूका जप्त कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा चुका है। दिनांक 28.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर प्रकरण की तीसरे आरोपी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तिंदनी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से लूटा गया मसरूका पांच हजार रुपये जप्त किये गये। बाद अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया । एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here