Home छतरपुर कायाकल्प में गुणवत्ता काउंसलिंग की बैठक में निर्णय निरस्त करने को लेकर...

कायाकल्प में गुणवत्ता काउंसलिंग की बैठक में निर्णय निरस्त करने को लेकर बीवी

9
0
Jeevan Ayurveda

नपा उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने सीएमओ को सौंपे ज्ञापन

नौगांव। शुक्रवार को नपा उपाध्यक्ष सहित पार्षदो ने सीएमओ को तीन ज्ञापन सौंपे। जिसमें सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये वार्ड में सफाई ठेके पर देना कायाकल्प योजना के अंतर्गत किये गये कार्यो की गुणवत्ता की जांच कराना और प्रतिदिन इन काउंसलिंग की बैठक 14 जून 2023 को हुई थी। उसमें प्रस्ताव क्रमांक 6 पारित निर्णय को निरस्त करने के बिन्दु शामिल है।नपा उपाध्यक्ष दौलत तिवारी, पार्षद श्याम सुन्दर अरजरिया, भारती साहू, रामरती अहिरवार, रजनी देवी, पार्षद ताहिर मंसूरी, युसूफ खान, श्रीराम यादव के साथ पार्षद प्रतिनिधि जीतेन्द्र यादव, ओमकार यादव, अरविन्द्र यादव, अमित तिवारी, धीरेन्द्र शिवहरे, ब्रजेन्द्र साहू ने सीएमओ नीतू सिंह को तीन ज्ञापन सौंपे। जिसमें पीआईसी की बैठक जो 14 जून 2023 को हुई थी। उसमें संकल्प क में अमृत 2 के संबंध में प्रस्ताव पारित किया था लेकिन बिना पीआईसी सदस्यो के संज्ञान उक्त प्रस्ताव में वार्ड क्रमांक 1 पन्ना वकालत पार्क निर्माण के संबंध में प्रस्ताव पेश किया गया था। जो अवैधानिक है और उस प्रकरण को न्यायालय में चल रहा है। यह ज्ञापन उन्होने अध्यक्ष अनूप तिवारी को सौंपा जो सीएमओ को अध्यक्ष के द्वारा भेज दिया गया। हाल में नगर में कायाकल्प के तहत डामर रोड सीसी पर डाला गया है। डामरीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है उसकी जांच कराने की मांग करते हुये। जांच कर भुगतान न किये जाने की मांग की। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। नगर में सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं है जिससे पूरे नगर में कचरे के ढेर लगे हुये है ऐसे में पार्षदों की जिम्मेदारी बनती है वार्ड में सफा सफाई रहे वार्डो में प्राईवेट ठेका आठ दिनों के अंदर देने के लिये कहा जिससे सफाई व्यवस्था दुरस्त रहे। आठ दिनों के अंदर पार्षद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here