
चौकीदार ने थाने में की शिकायत, कार्यवाही की मांग
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़ा के तालाब में मत्स्य उद्योग सहकारी समिति मर्यादित बृजपुरा द्वारा तैनात किए गए चौकीदार के साथ गांव के दबंगों द्वारा गाली-गलौज और धमकी दिए जाने तथा 8 नग किश्ती (नाव) उठा ले जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को चैकीदार ने समिति के सदस्यों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की है।पीडि़त चौकीदार केशव प्रसाद ने बताया कि विगत दिवस दोपहर करीब 12 बजे वह रोज की तरह तालाब की रखवाली कर रहा था तभी गांव का सुंदर पटेल, मंगल पटेल, कतली अहिरवार, बबलू अहिरवार सभी निवासी ग्राम बूढा और वृंदावन पटेल निवासी ग्राम पुर सहित 8-10 अन्य लोगों ने उसके कैम्प में घुसकर अवैध कट्टा दिखाया और गाली-गलौज शुरु कर दी। इतना ही नहीं चौकीदार केशव के मुताबिक उक्त लोग 8 नग किश्ती (नाव) भी छीनकर ले गए हैं और जाते वक्त जान से मारने की धमकी दे गए। थाने में शिकायत करते हुए पीडि़त चौकीदार सहित समिति के सदस्यों ने उक्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।









