
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर हाईवे पर शासकीय हाई स्कूल के पास स्थित न्यू सोनम ज्वैलर्स दुकान में एक नाबालिग लड़के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। न्यू सोनम ज्वेलर्स के मालिक सोनू सोनी ने बताया कि नाबालिग लड़के ने मौका पाकर दुकान से सोने की चूडिय़ाँ चुरा लीं। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसमें नाबालिग लड़का चूडिय़ाँ चुराते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद सोनू सोनी ने गढ़ीमलहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।








