Home छतरपुर मधुमक्खी पालन को पायलट मोड में करें: कलेक्टर

मधुमक्खी पालन को पायलट मोड में करें: कलेक्टर

Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने पशु अस्पताल बंद मिलने पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में कृषि अधोसंरचना निधि योजना अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित समिति के सदस्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जी.आर. ने कृषि अधोसंरचना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोल्ड स्टोरेज एवं उद्यानिकी के बेहरत क्षेत्र का जिले के किसानों को भ्रमण कराएं और कृषि एवं उद्यानिकी विभाग समन्वय से कार्य करे। उन्होंने कहा बिजावर और किशनगढ़ क्षेत्र में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दें। साथ ही मधुमक्खी पालन को पायलट मोड में करें और महुएं के पेड़ के पास मधुमक्खियों के बॉक्स रखें और फीडबैक लें।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हनी कस्टमाइजेशन सेंटर की लोकेशन गूगल मैप पर डालें, ताकि आम आदमी आसानी से पहुंच सके। कलेक्टर ने जिले में कार्यरत सीएम फेलो को भी मधुमक्खियों की प्रोसेसिंग कार्य को बढ़ावा देने के तथा लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो व्यक्ति इस कार्य को करना चाहता है उन्हें तैयार करें और ट्रेनिंग दें। साथ ही किसानों की बैठकें कर उनके फीडबैक लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहद की अच्छी ब्रांडिंग करें ताकि जिले की शहद की मांग बाजारों में बढ़े। उन्होंने पान से बनने वाले अच्छे उत्पादों को कृषि विकास केन्द्र के साथ प्रोसेसिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही रागी के उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने को-ऑप. बैंक के लेखा प्रबंधक आर.वी. पटैरिया को बिना जानकारी के उपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।बैंकों में लंबित प्रकरणों को अधिकारी स्वीकृत कराएंकलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरण लंबित न रहे बैंकों में लंबित प्रकरणों को निपटाने एलडीएम एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।कलेक्टर ने उर्वरक का भण्डारण समय से पूर्व रखने के निर्देश दिए। साथ ही छतरपुर रेलवे रैक प्वाइंट का अवलोकन उपयोग करने के लिए निर्देश दिए।गौशालाओं के संचालन एवं चारा उत्पादन की हुई समीक्षाकलेक्टर श्री जी.आर. ने उपसंचालक पशु विभाग को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर के पशु अस्पताल समय से खुलें। उन्होंने कहा जो अस्पताल बंद मिले तो संबंधित पर तीन दिवस में कार्यवाही करें। उन्होंने बकरी पालन, गौशालाओं के संचालन एवं बिजली व्यवस्था, चारा उत्पादन इत्यादि की समीक्षा की।फ्लोरीकल्चर क्षेत्र का करें विस्तारकलेक्टर श्री जी.आर. ने उद्यानिकी विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में स्थापित फू्रट फॉरेस्टों में प्रोसेसिंग वर्क करना शुरू करें। कलेक्टर ने जिले में पुष्प (फ्लोरीकल्चर) क्षेत्र विस्तार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here