Home छतरपुर एक दिन में लुढ़का चार डिग्री तापमान, अभी रातें होंगी सर्दीली

एक दिन में लुढ़का चार डिग्री तापमान, अभी रातें होंगी सर्दीली

6
0
Jeevan Ayurveda

पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम का खुलेगा मिजाज

छतरपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ गया था लेकिन धीरे-धीरे मौसम खुलने की स्थिति में पहुंच रहा है। जैसे ही आसमान साफ होगा वैसे ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। हल्के बादल छटने से एक दिन में ही 4 डिग्री पारा लुढ़क गया। आने वाली रातें सर्दीली होने वाली हैं।खजुराहो स्थित मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि इस समय उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही हैं। करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाओं की वजह से सिहरन बढऩा स्वभाविक है। उन्होंने बताया कि जैसे ही आसमान से बादलों का डेरा हटेगा वैसे ही रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। फिर एक बार दिसम्बर जैसी सर्दी का लोगों को अहसास होने लगेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से दिन का तापमान बढ़ सकता है। मगर रात के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का तापमान 9.4 डिग्री था। मंगलवार को रात का तापमान 13 डिग्री के करीब था लेकिन एक ही दिन में 4 डिग्री तापमान लुढ़क गया है। मौसम की बेरूखी का परिणाम किसान भुगत रहे हैं। पिछले करीब एक माह से रह-रहकर कोहरा और बादलों का दौर चल रहा है जिस वजह से फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। धूप न निकलने से चना, मसूर, अलसी जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि धूप न निकलने से फसलों के फूल ही मर गए हैं। सिर्फ खेती के सहारे अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले किसानों को अन्नदाता कहा जाता है मगर उनकी स्थिति बेहद दयनीय है। सरकारें भले ही उनकी आय दोगुनी करने की बातें कहती हो लेकिन मौसम की मार की वजह से उनकी स्थिति में सुधार होता नजर नहीं आ रहा। फिलहाल उत्तर पूर्वी हवाएं रात के तापमान को अभी और नीचे गिराएंगी, फिर एक बार लोगों को सर्दीली रातें सताएंगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here