
कलेक्ट्रेट परिसर सहित शासकीय कार्यालयों में गुटखा खाना है प्रतिबंधित
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य शासकीय विभागीय कार्यालयों में गुटखा खाना एवं धुम्रपान करना पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्थित शाखाओं में डिप्टी कलेक्टर राहुल चौहान द्वारा पड़ताल की गई। जिसमें दो कर्मचारियों द्वारा गुटखा खाना पाया गया। इनके ऊपर 5-5 सौ रूपए की चलानी कार्यवाही की और सभी को हिदायत दी गई कि गुटखा धु्रमपान आदि खाना वर्जित है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।









