
छतरपुर। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन एवं वन विभाग की ओर से वनमंडल अधिकारी कटनी गौरव शर्मा आई.एफ.एस.के मार्गदर्शन मे सरसवाही के जंगल में मंगलवार को अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में पक्षी दर्शन, जंगल भ्रमण, वन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न जानकारी से उपस्थित छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर मोहन नागवानी रहें। कार्यक्रम में अशासकीय विद्यालय एस.वी.एन. कटनी, शिकागो पब्लिक स्कूल कटनी, नालंदा स्कूल कटनी, रायलपाम स्कूल कटनी के 123 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अनुभूति शिविर में उपरोक्त स्कूलों के अध्यापक, अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। शिविर के समापन पर नवी अहमद खान रेंज आफिसर कटनी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं स्कूल से पधारे अध्यापक, अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया।








