Home छतरपुर भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत खजुराहो में भव्य सज-सज्जा

भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत खजुराहो में भव्य सज-सज्जा

11
0
Jeevan Ayurveda

मतंगेश्वर मन्दिर परिसर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण
खजुराहो। अयोध्या धाम के नवनिर्मित दिव्य-भव्य राममंदिर में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के शिल्पी तिराहे, अग्रसेन तिराहे,मतंगेश्वर तिराहे सहित सभी चौक-चौराहे और विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों तथा जगह जगह साज सज्जा, रंगोली, ध्वज, रंगीन लाइटिंग झालर आदि से सुंदर सजावट की गई। खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी के अनुसार 22 जनवरी को चंदेलकालीन भगवान मतंगेश्वर महादेव के मंदिर परिसर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करके मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here