Home छतरपुर लड्डू गोपाल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आज होगा आगाज

लड्डू गोपाल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आज होगा आगाज

10
0
Jeevan Ayurveda

नंदीवाला मंदिर से निकलेगी विशाल शोभायात्रा
छतरपुर। आगामी 22 जनवरी का दिन छतरपुरवासियों के लिए दोहरी खुशी का दिन होगा। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर के साथ ही छतरपुर शहर के लड्डू गोपाल मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस आयोजन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे। श्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी ने बताया कि शहर के पुलिस लाईन मार्ग पर स्थित भगवान लड्डू गोपाल के मंदिर में यह आयोजन होगा। आज 19 जनवरी को ग्वाल मंगरा तालाब स्थित नंदीबाला मंदिर से भव्य कलश यात्रा, पंचांग पूजन व अग्निस्थापन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 20 जनवरी को प्रतिमाओं का अधिवास तथा 21 जनवरी को विविध कलश जल स्नान, शैय्याधिवास तथा हजारा भरा जाएगा। 22 जनवरी को मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा और हवन-शांति के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here