Home छतरपुर मऊसहानियां के ऐतिहासिक संक्रांति मेले का हुआ शुभारंभ

मऊसहानियां के ऐतिहासिक संक्रांति मेले का हुआ शुभारंभ

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव जनपद के पर्यटक ग्राम मऊसहानियां में हर वर्ष लगने वाले ऐतिहासिक संक्रांति मेले का गत रोज क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम विधायक ने मऊसहानियां पहुंचकर महाराज छत्रसाल की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की और इसके बाद रिबिन काटकर मेले का उद्घाटन किया। शुभारंभ करने के बाद विधायक ने आयोजन समिति के साथ इस ऐतिहासिक मेले को और अधिक भव्य बनाने के विषय पर विचार-मंथन किया। मेले का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का मऊसहानियां की सरपंच सुश्री साक्षी सोनी और उनके भाई अप्पू राजा सोनी ने अपने निवास के बाहर तुलादान कर उनका अभिनंदन किया। यहां से विधायक पैदल चलते हुए मेला मैदान पहुंचे जहां मेले का शुभारंभ तथा बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर जनपद सीईओ भगीरथ तिवारी, जनपद सदस्य धनेश तिवारी, राजकुमारी कमलेश कुशवाहा, रिंकू राजा, मेला समिति के उमेश रांटिया, रवि लटौरिया, पल्लू महाराज, ओमप्रकाश दीक्षित, पटवारी अभिषेक रावत, सचिव अरविंद तिवारी, पीसीओ दिनेश खरे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश जैन ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here