Home छतरपुर संक्रांति पर नदी-तालाबों में लगाई गई आस्था की डुबकी

संक्रांति पर नदी-तालाबों में लगाई गई आस्था की डुबकी

6
0
Jeevan Ayurveda

जिले भर में आयोजित हुए संक्रांति मेले, धार्मिक स्थलों पर उमड़ी भीड़
छतरपुर। जिले में सोमवार को वर्ष का पहला त्यौहार मकर संक्रांति धूम-धाम से मनाया गया। मकर संक्रांति स्नान को लेकर जिले की तमाम नदियों, ऐतिहासिक स्थलों और कुंडों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शिवधाम जटाशंकर और खजुराहो के अलावा धसान नदी और केन नदी के घाटों पर सुबह से ही लोग स्नान करने पहुंच गए थे और यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। लोगों ने परंपरा के मुताबिक तिल से स्नान करते हुए भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित किया और इसके बाद तिल के लड्डूओं का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय के समीपी धार्मिक स्थल कूडऩताल सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर संक्रांति के मेले का आयोजन भी हुआ। इन स्थलों पर पहुचे लोगों ने स्नान, पूजा और भोजन के उपरांत मेले का भी लुत्फ उठाया। धसान नदी के तट पर बसे ग्राम गर्रोली और नौगांव जनपद के ग्राम मऊसहानियां में सोमवार को ही क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने संक्रांति के मेलों का उद्घाटन किया। दोपहर 03 बजे विधायक गर्रोली पहुंचे जबकि शाम 4 बजे मऊसहानियां मेले का उद्घाटन किया गया। इसी तरह छतरपुर के समीप बूढ़ा बांध पर भी संक्रांति मेले का आयोजन किया गया। बांध सूखा निकले पातालेश्वर तो लगा संक्रांति मेला
खजुराहो-राजनगर क्षेत्र के खजवा ग्राम के पास बने कुटने पोषक परियोजना बाँध के बीचों बीच में एक अतिप्राचीन पातेलेश्वर महादेव का मंदिर है, जो रशतला नामक स्थान के नाम से जाना जाता था,यहां पर मकर संक्रांति के अवसर प्रति वर्ष मेला लगता था,परन्तु वर्ष 2011 ये स्थल अब बांध में जलभराव के कारण पूर्ण रूप से जलमग्न हो जाता है और मंदिर से करीब 10 फिट ऊपर तक पानी भरा रहता है, जिसके कारण उक्त संक्रांति मेला सड़क के नजदीक सिंचाई कालौनी परिसर में लगने लगा है परन्तु इस बार कम बारिश के कारण बांध का लगभग सूख सा गया है, जिसके कारण मंदिर निकल आया है तो मकर संक्रांति का मेला इसी मंदिर स्थल पर लगा है जिसमें ग्राम खजवा सहित आस-पास के शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा,बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में जरूरतों का सामान खरीदा। मकर संक्रांति पर मतंगेश्वर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के प्रसिद्ध चंदेलकालीन शिवसागर तालाब में भक्तों ने डुबकी लगाकर मतंगेश्वर महादेव को चढ़ाया जल और की पूजा अर्चना। गौरतलब है कि इस वर्ष 15 जनवरी को सायं 9 बजे संक्रांति अर्कने के साथ ही खजुराहो के पवित्र शिवसागर तालाब में बड़ी संख्या में भक्तों ने स्नान करके सूर्यदेव को जल तर्पण किया साथ ही मतंगेश्वर महादेव को जल चढ़ाया और खिचड़ी तिल के लड्डुओं सहित अन्य सामग्रियों का दान किया। इस मौके पर खजुराहो में मकर संक्रांति का मेला भी भरा जिसमें लोग जरूरतों के सामान खरीदते नजर आए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here