
महाराजपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में आयोजित होने जा रहे भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर समूचे जिले में उत्साह का माहौल है और रामभक्तों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को समारोह का न्यौता दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्कूल के स्टाफ ने प्रभात फेरी निकालकर नगर वासियों को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता दिया। प्रभात फेरी ने बस स्टैंड से बरिया तिगैला, हनुमानटीक, जिमींदारी, खंदिया मुहाल होते हुए संपूर्ण नगर का भ्रमण कर प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि सभी लोग 22 जनवरी अपने घरों में दीपक जलाएं, घरों पर भगवा घ्वज फहराएं और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करें। नगर भ्रमण के पश्चात पुन: स्कूल पहुंचकर प्रभात-फेरी का समापन किया गया।








